होम तमिलनाडु-पुडुचेरी पर चक्रवाती तूफान का साया, उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का कहर

Alert Star Digital Team Nov 22, 2020 09:05 PM

तमिलनाडु-पुडुचेरी पर चक्रवाती तूफान का साया, उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का कहर

तमिलनाडु-पुडुचेरी पर चक्रवाती तूफान का साया, उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का कहर

तमिलनाडु-पुडुचेरी पर चक्रवाती तूफान का साया, उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का कहर

चेन्नई. मौसम विभाग  ने 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के ज्यादातर स्थानों पर बारिश  होने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और दूरदराज के क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश  होने की संभावना जताई है. विभाग की तरफ से रविवार को मिली इस जानकारी से पता चला है कि बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इस तूफान के 25 नवम्बर को तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने का अनुमान है.
विभाग ने एक बुलेटिन में बताया, 'समुद्र की स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी और रविवार से हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है. बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी के तटों पर 25 नवम्बर को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.' मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उन मछुआरों को भी सलाह दी है जो मछली पकड़ने के लिए पहले ही बाहर निकल चुके हैं.दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 नवम्बर से बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में 24 और 26 नवम्बर के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी 25 से 26 नवंबर तक बारिश होने का अनुमान है.उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का कहरसर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है और उत्तर भारत में पारा तेजी से नीचे गिरने लगा है. देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है. इस लिहाज से 22 नवंबर साल का सबसे ठंडा दिन रहा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सर्द हवाएं चल सकती है. हालांकि, विभाग ने सोमवार को रात में तापमान में मामूली बढ़त की संभावना जताई है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)