होम भारत में सनातन काल से ही गौ और गोवंश का विशेष महत्व रहा: CM योगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 21, 2020 09:08 PM

भारत में सनातन काल से ही गौ और गोवंश का विशेष महत्व रहा: CM योगी

भारत में सनातन काल से ही गौ और गोवंश का विशेष महत्व रहा: CM योगी

भारत में सनातन काल से ही गौ और गोवंश का विशेष महत्व रहा: CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत में सनातन काल से ही गौ और गोवंश का विशेष महत्व रहा है। सभी देवी देवताओं का निवास गौ में माना जाता है। यह विश्वास जहां पर रहा हों, वहां पर हम गोवंश की उपेक्षा करें, यह वास्तव में कथनी और करनी पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने गो संरक्षण व संवर्धन के दृष्टिगत अनेक फैसले लिए हैं। सरकार गठन के बाद अवैध बूचड़खानों व तस्करी को प्रतिबंद्धित करने का कार्य किया गया।मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर 'गो-लोक की ओर' पुस्तक का विमोचन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी में गोवंश के योगदान पर प्रकाश डालने तथा गोवंश के प्रति सहृदयता तथा सद्भावना विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश में गोपाष्टमी के अवसर पर 22 नवम्बर, 2020 को प्रत्येक गौशाला पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गोपाष्टमी के अवसर पर गोवंश आश्रय स्थलों, वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों, पंजीकृत गौशालाओं एवं कान्हा उपवन आदि में कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। गो पूजन एवं अन्य कार्यक्रम इस अवसर पर सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम के दौरान गोवंश का चिकित्सीय परीक्षण के साथ-साथ संरक्षित समस्त गोवंश की खुरपका-मुंहपका रोग से रोकथाम हेतु टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। छुट्टा घूम रहे गोवंश को संरक्षित करने का अभियान भी चलाया जाएगा। संरक्षित गोवंश की ईयर टैगिंग तथा टीकाकरण की कार्यवाही की जाएगी।
इस आयोजन में 'मा0 मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना' के अन्तर्गत कुपोषित बच्चों के परिवारों को गो-आश्रय स्थलों से दुधारु गाय भी उपलब्ध करायी जाएगी। इसके अलावा, गोपालन, गो-आधारित अर्थव्यवस्था, गो-ग्रास के बारे में संवेदनशील बनाया जाए तथा गोपालन के महत्व, गो-उत्पादों एवं गो-आधारित जैविक कृषि को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में जनमानस को जागृत किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)