होम उत्तर प्रदेश में 6 वरिष्ठ पीसीएस के तबादले, 4 PCS अफसरों की चीनी मिल में तैनाती
उत्तर प्रदेश में 6 वरिष्ठ पीसीएस के तबादले, 4 PCS अफसरों की चीनी मिल में तैनाती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शनिवार को आधा दर्जन से ज्यादा पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया.पीसीएस अफसरों का तबादला बेहद गोपनीय तरीके से किया गया तबादले की जानकारी अफसर के मोबाइल पर व्हाट्सएप से भेजी गई.तबादले पर पीसीएस अफसरों ने भी अब सवाल खड़ा कर दिया है आखिर ऐसी क्या वजह है जो पीसीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट सरकार छुपा रही है.पीसीएस वैभव मिश्रा परीक्षा नियंत्रण अधिनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ को GM चीनी मिल बनाया गया है.पीसीएस पंकज कुमार नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण का तबादला किया गया है इनको जीएम चीनी मिल बनाया गया है. PCS शिव प्रताप शुक्ला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी नोएडा से जीएम चीनी निगम बनाया गया है PCS देवेंद्र कुमार को भी GM चीनी निगम बनाया गया हैं.इसके साथ ही वाराणसी में तैनात डिप्टी कलेक्टर PCS विनय सिंह को प्रयागराज का नया सिटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है. वहीं प्रयागराज में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट PCS रजनीश मिश्रा को कंट्रोलर आफ एग्जामिनेशन यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ बनाया गया है.ब्यूरोक्रेसी के सूत्रों का कहना है कि एडीशनल चीफ सेक्रेट्री शुगर केन सीनियर आईएएस संजय भूसरेड्डी ने चीनी मिलों को चलाने के लिए 4 से 5 पीसीएस अफसरों की डिमांड की थी, क्योंकि जो चीनी मिल में पहले से पीसीएस अफसर तैनात हैं.
उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है वह फील्ड में आना चाहते हैं इसलिए नियुक्ति विभाग ने 4 पीसीएस अफसरों को चीनी मिल में भेजा है, बाद में विभाग इन्हें अलग-अलग चीनी मिलों में जीएम के पद पर तैनात करेगा लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि चीनी मिल के जीएम को वक्त से सैलरी भी नहीं मिल पाती और वहां पर तैनात पीसीएस अफसर कहां पोस्ट किए जाते हैं यह देखने वाली बात है?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।