होम तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का बना रहेगा गठबंधन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 21, 2020 09:03 PM

तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का बना रहेगा गठबंधन

तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का बना रहेगा गठबंधन

तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का बना रहेगा गठबंधन

चेन्नई, । अगले साल की शुरुआत में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का गठबंधन जारी रहेगा। सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य समन्वयक और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की चेन्नई यात्रा के दौरान यह घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए लोकसभा गठबंधन जारी रहेगा। हमने 10 साल का सुशासन दिया है। हमारा गठबंधन 2021 का चुनाव जीतेगा। तमिलनाडु हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करेगा।

इस दौरान अमित शाह ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार की प्रशंसा की और कहा कि केंद्र की रैंकिंग के अनुसार राज्य इस साल देश में सबसे अच्छा शासित है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उस समय लोगों को चौंका दिया जब वह चेन्नई में एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए प्रोटोकाल दरकिनार कर अपने वाहन से बाहर निकले और व्यस्त जीएसटी रोड पर पैदल चलने लगे। दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे शाह ने बाद में शहर के लोगों को उनके प्यार के धन्यवाद दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)