होम जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 21, 2020 09:32 PM

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 10 दिनों में जहरीली शराब पीने से लगभग 15 लोगों की अलग-अलग जिलों में मौत हो गई. हाल ही में प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की जान चली गई. लगातार प्रदेश में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जारी है मौत का सिलसिला
दीपावली से ठीक एक दिन पहले राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी. जहरीली शराब से हुई मौतों का ये सिलसिला जो तब शुरू हुआ वो अभी तक बदस्तूर जारी है. लखनऊ के बाद फिरोजाबाद में और अब प्रयागराज में भी जहरीली शराब ने कई घरों को तबाह कर दिया है. यहां भी 6 लोगों की इस जहर के प्याले ने जान ले ली.
यूपी में जारी है सियासत
लगातार हो रही मौतों को लेकर यूपी की सियासत भी गरमा गई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकार पर जहरीली शराब को लेकर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके सरकार से सवाल पूछा है तो वहीं समाजवादी पार्टी का कहना है कि सरकार एक तरफ तो माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कहती है और दूसरी तरफ शराब माफिया जहरीली शराब बना रहे हैं, बेच रहे हैं. सरकार कार्रवाई करने से ज्यादा उसका प्रचार करती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)