होम राज्यपाल ने चिकनकारी एवं ज़रदोजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 22, 2020 07:24 PM

राज्यपाल ने चिकनकारी एवं ज़रदोजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

राज्यपाल ने चिकनकारी एवं ज़रदोजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

राज्यपाल ने चिकनकारी एवं ज़रदोजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

लखनऊः 22 नवम्बर, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से कल राजभवन में राज्य सुचना आयुक्त, सुश्री किरणबाला चौधरी तथा श्री विजय अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी  ने भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।राज्यपाल ने आज राजभवन के गुलमोहर क्लब में उद्यमिता विकास संस्थान, लखनऊ तथा आसमा हुसैन इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलाॅजी के सहयोग से राजभवन परिवार की महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार की योजना ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के अन्तर्गत आयोजित 3 माह के चिकनकारी एवं ज़रदोजी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यहां महिलाएं कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करने जा रही हैं। हम इधर-उधर अपना समय बर्बाद कर देते हैं, उसमें से थोड़ा सा समय निकालकर सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी बच्चियों में कौशल एवं क्षमता है और उन्हें नया सीखने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाएं चिकनकारी सीखने के लिए आगे आ रही हैं। प्रशिक्षित महिलाएं स्वयं अपना कारोबार कर सकेंगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सम्पन्न होंगी और समाज में उनका गौरव एवं प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।इसके पहले राज्यपाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कपूरथला स्थित हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)