होम लखनऊ: गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए पहली बार जारी हुआ सरकारी आदेश

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 21, 2020 08:57 PM

लखनऊ: गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए पहली बार जारी हुआ सरकारी आदेश

लखनऊ: गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए पहली बार जारी हुआ सरकारी आदेश

लखनऊ: गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए पहली बार जारी हुआ सरकारी आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जब से सत्ता में आई है गायों के संरक्षण पर उसका खास फोकस है. सरकार बनते ही कैबिनेट बैठक में सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाने का आदेश दिया था. इसके अलावा पूरे प्रदेश में इस वक्त करीबन 5000 से ज्यादा निराश्रित गोवंश आश्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं. इतना ही नहीं पहली बार पूरे प्रदेश में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए सरकारी आदेश भी जारी हुआ है.

 

धूमधाम से मनाई जाए गोपाष्टमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि 22 नवंबर को सभी जिलों में गौशालाओं पर गोपाष्टमी को धूमधाम से मनाया जाए. गौ सेवा केंद्र को सजाया जाए, गौ पूजा की जाए. उनकी चिकित्सकों से जांच कराई जाए. इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, सांसद और आसपास के लोगों को भी बुलाया जाए. वहीं, गौ सेवा आयोग ने भी प्रदेश के सभी जिलों के अफसरों को पत्र लिखकर गोपाष्टमी के पर्व को धूमधाम से मनाने को कहा है.

 

पहले कभी नहीं हुआ इतना काम
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्यामनंदन सिंह का कहना है कि इस सरकार ने गायों के संरक्षण के लिए जितना काम किया है उतना काम इससे पहले कभी नहीं हुआ. पहली बार गोवंश की कटान करने वालों को होने वाली सजा को बढ़ाकर 10 साल किया गया है और जुर्माना भी बढ़ाया गया है. इस कार्यक्रम के जरिए गौ पालकों को सरकार ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि गाय केवल दूध नहीं देती बल्कि गाय के गोबर से भी जो उत्पाद बनते हैं अब उनकी बहुत मांग है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)