होम पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी के बयान पर फड़नवीस ने कहा- हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 21, 2020 08:53 PM

पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी के बयान पर फड़नवीस ने कहा- हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता

पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी के बयान पर फड़नवीस ने कहा- हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता

पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी के बयान पर फड़नवीस ने कहा- हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता

नागपुर, । भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता है। उन्होंने यह टिप्पणी पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के उस बयान पर की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना से पहले भी समाज में धार्मिक कट्टरता और उग्र राष्ट्रवाद दो महामारियां थीं।

फड़नवीस ने कहा- हिंदुत्व इस देश में प्राचीन समय से चली आ रही जीवनशैली है

पत्रकारों द्वारा इस सिलसिले में सवाल किए जाने पर फड़नवीस ने कहा कि हिंदुत्व कभी कट्टरपंथी विचार नहीं रहा। यह हमेशा सहिष्णु रहा है। हिंदुत्व इस देश में प्राचीन समय से चली आ रही जीवनशैली है। हिंदुओं ने किसी व्यक्ति, देश या राज्य पर कभी हमला नहीं किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- हिंदुत्व हमेशा सहिष्णुता का पाठ पढ़ाता है

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुत्व हमेशा सहिष्णुता का पाठ पढ़ाता है। यही कारण है कि भारत में विभिन्न मान्यताओं और जातियों के लोग शांतिपूर्वक रह रहे हैं। महाराष्ट्र के कुछ शहरों में 23 नवंबर से स्कूल खोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को सावधानी से काम लेना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)