होम खुली जेल बन गया है जम्मू-कश्मीर, हमें रामबियारा जाने से रोका गया: महबूबा

Alert Star Digital Team Nov 21, 2020 08:37 PM

खुली जेल बन गया है जम्मू-कश्मीर, हमें रामबियारा जाने से रोका गया: महबूबा

खुली जेल बन गया है जम्मू-कश्मीर, हमें रामबियारा जाने से रोका गया: महबूबा

खुली जेल बन गया है जम्मू-कश्मीर, हमें रामबियारा जाने से रोका गया: महबूबा

जम्मू-कश्मीर-जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केन्द्र पर सुरक्षा के नाम पर उनकी आवाजाही पर रोक लगाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें रामबियारा नाला जाने से रोका गया जहां अवैध टेंडर के जरिए बालू का खनन हो रहा है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, " मुझे रामबियारा नाला जाने से स्थानीय प्रशासन ने रोका। यह वह स्थान है जहां पर अवैध टेंडर के माध्यम से बालू का खनन हो रहा है। हमारे संसाधनों को बाहर भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों को इलाके में भी जाने से रोका जा रहा है। हमारी जमीन और संसाधन भारत सरकार द्वारा बर्बाद किए जा रहे हैं। भारत सरकार हमारी अवमानना कर रही है।"

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, " जम्मू-कश्मीर एक खुली जेल बन गया है लेकिन हम अपनी गरिमा, अधिकार और पहचान पर इस हमले के खिलाफ जी जान से लड़ेंगे।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा," यह उनके नये कश्मीर के विचार हैं। रेत माफिया दिन दहाड़े काम कर रहे हैं ,फिर भी हम से चुप रहने की उम्मीद की जाती है। एक नेता के रूप में, इन शिकायतों को स्पष्ट करने की मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा मेरे अधिकारों का घोर उल्लंघन कर रही है और सुरक्षा की आड़ में मेरी आवाजाही पर अंकुश लगा रही है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)