होम अपने कर्मों के कारण कांग्रेस अब बैनर-पोस्टर में सिमट जाएगी : सांसद दीया कुमारी
अपने कर्मों के कारण कांग्रेस अब बैनर-पोस्टर में सिमट जाएगी : सांसद दीया कुमारी
राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की स्पष्ट नीतियां और सुशासन है तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का पुलिंदा आमजन के सामने स्पष्ट है। राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के आधार पर ही आमजन ने गांव की कमान भारतीय जनता पार्टी को सौंपने का मन बना लिया है।
रियां बड़ी उपखण्ड क्षेत्र के पादू कलां, रियां बड़ी व जसनगर में आयोजित चुनावी सभा में सांसद दियाकुमारी ने कहा कि लॉकडाउन के समय भी राज्य सरकार की लापरवाही से लाखों लोगों को असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ा। अगर केंद्र सरकार सहायता नहीं करती तो सभी को लंबे समय तक संकट से गुजरना पड़ता। कोरोना काल में जनता के लिए राशन की व्यवस्था भी केंद्र सरकार ने ही उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के पास सिवाय वाहवाही लूटने और मोदी सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। अपने कर्मों के कारण ही कांग्रेस पार्टी अब बैनर पोस्टर में सिमट कर रह जाएगी। बिहार चुनाव हो या गुजरात-मध्यप्रदेश के उपचुनाव जिसके साथ चुनाव लड़ा उसकी लुटिया डुबो दी।
मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि प्रात: 11 बजे से चुनावी दौरे की शुरुआत पादूकलां से करते हुए सांसद ने रियां बड़ी, जसनगर, इन्दावड़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सांसद दियाकुमारी रविवार को डेगाणा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पंचायतीराज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को सम्बोधित करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।