होम सुरक्षित भविष्य के लिए विश्व की एक सरकार तथा एक सांसद बनने का प्रयास करें-डॉ दिनेश शर्मा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 8, 2020 01:24 PM

सुरक्षित भविष्य के लिए विश्व की एक सरकार तथा एक सांसद बनने का प्रयास करें-डॉ दिनेश शर्मा

सुरक्षित भविष्य के लिए विश्व की एक सरकार तथा एक सांसद बनने का प्रयास करें-डॉ दिनेश शर्मा

सुरक्षित भविष्य के लिए विश्व की एक सरकार तथा एक सांसद बनने का प्रयास करें-डॉ दिनेश शर्मा

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा ‘ग्लोबल गवर्नेंस नाओ - एक पोस्ट-कोविड इम्पेरेटिव’ विषय पर ऑनलाइन आयोजित किये गये इस विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 21वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आज दूसरे दिन के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश रहे। यह जानकारी सिटी मोंटेसओरि स्कूल के जन सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी।

 

श्री खन्ना ने बताया कि 21वें ऑनलाइन कांफ्रेंस के सुबह के सत्र में आज मंगोलिया सुप्रीम कॉर्ट की न्यायधीश, न्यायमूर्ति तुंगलग दग्वादरोज, अंतरराष्ट्रीय न्यायधीशों के संगठन के अध्यक्ष, माननीय न्यायधीश जी. टी. पजोंन व फिलीपींस सुप्रीम कोर्ट के पुर्व मुख्य न्यायधीश, माननीय श्री हिलारिओ डेविड जूनियर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री जस्टिस हिलारियो डेविड जूनियर, ने सम्बोधित किया वही श्री पार्थ शाह, सदस्य, गवर्निंग कौंसिल, इंडियन स्कूल ऑफ़ पब्लिक पालिसी ने सत्र का संचालन किया। 

 

 इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि विश्व के न्यायधीशों का यह सम्मेलन डॉ गांधी के बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु किये गए प्रयासों को प्रतिबिंबित करता है। मेरा मानना है कि हमारा यह कर्तव्य है कि हम बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए विश्व की एक सरकार तथा एक सांसद बनने का प्रयास करें।  कांफ्रेंस के कंविनियर तथा सीएमएस संस्थपक,डॉ जगदीश गाँधी ने विश्व के समस्त राष्ट्राध्यक्षों से अपील करी है कि वो सभी एक साथ आए और एक ‘विश्व संसद’ का निर्माण जल्द से जल्द करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)