होम क्या खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग बनेंगे किंगमेकर
क्या खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग बनेंगे किंगमेकर
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में अब तक आए एग्जिट पोल (Exit Poll) में चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिल रहे हैं. तमाम एग्जिट पोल में महागठबंधन (Mahagathbandhan) और NDA दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. बिहार चुनाव एग्जिट (Bihar Exit Poll) पोल के मुताबिक लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. वहीं खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी LJP कोई विशेष कामयाबी नहीं मिल रही है.
एग्जिट पोल के मुताबिक उन्होंने सिर्फ NDA का वोट काटने का काम किया है. लेकिन कई एग्जिट पोल के मुताबिक चिराग पासवान अगर ठीक-ठाक सीटें जीत जाते हैं तो वह किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं.
किस एग्जिट पोल में कितनी सीट
टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 116, महागठबंधन को 120, एलजेपी को 1 सीट मिलती दिख रही है. जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक 91-117, महागठबंधन को 118-138 और एलजेपी को 5-8 सीटें मिल सकती हैं. टीवी9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक LJP को 4 सीटें मिल सकती हैं.
न्यूज-24 C वोटक के मुताबिक महागठबंधन को NDA की तुलना में ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. महागठबंधन को 120 सीटें जबकि NDA को 116 सीटें मिल सकती हैं. जबकि चिराग को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान है.
इन आंकड़ों को देखा जाए तो LJP फिलहाल उम्मीद से बेहद कम सीटों पर कब्जा जमा सकती है. अब 10 नवंबर को बिहार चुनाव के मतगणना में देखना होगा कि क्या चिराग पासवान की पार्टी को एग्जिट पोले के मुताबिक सीटें मिलती हैं या फिर पासा पलट सकते हैं. इसके साथ ही एलजेपी ने जेडीयू का काफी वोट काटा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।