होम दिवाली पर दिए जलाने से कहीं हिमालय की बर्फ ना पिघल जाए -वीरेंद्र सहवाग
दिवाली पर दिए जलाने से कहीं हिमालय की बर्फ ना पिघल जाए -वीरेंद्र सहवाग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र क्रिकेट लाइफ के अलावा अपने सेन्स ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं, वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्वीट के माध्यम से अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। अब एक नए मामले पर ऐसे ही वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर अपनी बेबाकी को साबित किया है। वीरेंद्र सहवाग ने दिवाली में हुए पटाखों के बैन पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से तंज कसा है।
हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहारों में एक दिवाली इस वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाएगा, हालांकि इस बार दीपावली का त्यौहार अन्य वर्षों की तुलना में फीका रह सकता है और इसके पीछे की वजह कोरोनावायरस है। वीरेंद्र सहवाग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लिखा - हमें पूछना था, दिवाली में दिया जला सकते हैं ना ? कोई ग्लोबल वार्मिंग का प्रॉब्लम तो नहीं है ना ? सहवाग ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कहीं दिए जलाने से हिमालय की बर्फ ना पिघल जाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।