होम शेखावत ने जलापूर्ति परियोजना का किया उद्घाटन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 7, 2020 09:09 PM

शेखावत ने जलापूर्ति परियोजना का किया उद्घाटन

शेखावत ने जलापूर्ति परियोजना का किया उद्घाटन

शेखावत ने जलापूर्ति परियोजना का किया उद्घाटन

 केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि जल जीवन अभियान के तहत देश के संबंधित जिलों में चल रही हर घर, नल से जल परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर नौ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन करते हुए जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि जल जीवन अभियान के तहत पूरे देश में हर घर में नलों में पेयजल 2024 तक जबकि अरुणाचल प्रदेश में 2023 तक उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन अभियान के तहत राज्य में शुरू की गई इस जलापूर्ति परियोजना से नामसाई जिले के पाथेरगावं, कैसू, एंटन और एंथेम गांव में रह रही 1,500 से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा। इसके जरिये उन्हें नियमित रूप से नलों के जरिये पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)