होम IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले PM मोदी, गुणवत्ता पर दें ध्यान, कभी समझौता न करें

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 7, 2020 09:07 PM

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले PM मोदी, गुणवत्ता पर दें ध्यान, कभी समझौता न करें

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले PM मोदी, गुणवत्ता पर दें ध्यान, कभी समझौता न करें

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले PM मोदी, गुणवत्ता पर दें ध्यान, कभी समझौता न करें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश अपने युवाओं को कारोबार करने की सुगमता देगा और युवाओं को लोगों, खासकर निर्धनतम लोगों को नवाचार के जरिए सुविधाजनक जीवन देने के लिए काम करना चाहिए। मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस ने सिखाया है कि वैश्वीकरण महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद की दुनिया बहुत अलग होने जा रही है जिसमें सबसे बड़ी भूमिका प्रौद्योगिकी की होगी और वह आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता की बहुत बड़ी ताकत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्वीकरण महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ-साथ आत्मनिर्भरता भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने युवाओं को  कारोबार करने में सुगमता  प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अपने नवाचार के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव ला सकें।

उन्होंने युवाओं से कहा, ‘‘देश आपको  व्यापार करने में सुगमता  प्रदान करेगा और आप इस देश के लोगों के  जीवन को सुगम’ बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।’’ मोदी ने छात्रों से आग्रह किया कि वे गुणवत्ता पर ध्यान दें और कभी समझौता न करें। वे विश्वसनीयता सुनिश्चित करें और बाजार में दीर्घकालिक विश्वास का निर्माण करें। साथ ही सुनिश्वित करें कि उनके नवोन्मेष व्यापक जन स्तर पर उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि देश ने हाल के दिनों में दिखाया है कि किस तरह से प्रौद्योगिकी, शासन को सर्वाधिक गरीबों तक पहुंचने के लिए सबसे शक्तिशाली साधन हो सकती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)