होम यूपी: अफजाल अंसारी का आरोप, पेशी के नाम पर हो रही है मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2020 09:04 PM

यूपी: अफजाल अंसारी का आरोप, पेशी के नाम पर हो रही है मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश

यूपी: अफजाल अंसारी का आरोप, पेशी के नाम पर हो रही है मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश

यूपी: अफजाल अंसारी का आरोप, पेशी के नाम पर हो रही है मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि उनके पति की जिंदगी पर गंभीर संकट है. मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही है, लिहाजा सभी मामलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही पेशी कराई जाए.

 

देश के राष्ट्रपति के नाम पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी का लिखा गया 9 पन्ने का यह पत्र गुहार है मुख्तार अंसारी की पत्नी की तरफ से कि उनके पति मुख्तार अंसारी की जिंदगी को खतरा है और पेशी के नाम पर मुख्तार अंसारी की जुडिशल कस्टडी के दौरान हत्या की साजिश रची जा रही है.

 

अफजाल अंसारी ने लगाया आरोप

 

इस मुद्दे पर अफसा अंसारी की तरफ से एबीपी गंगा से अपना पक्ष रखते हुए मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कोरोना के चलते प्रदेश में पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही हो रही हैं लेकिन सरकार के लोग मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी नहीं करवाना चाहते. इलाहाबाद के एमपी एमएलए कोर्ट में जिस मामले की सुनवाई चल रही है उसमें मुख्तार अंसारी खुद वादी मुकदमा है और बृजेश सिंह व उसके गैंग पर हत्या का मुकदमा दर्ज है जिस पर ट्रायल चल रहा है और मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है.

 

वहीं, दूसरी ओर हाल ही में मऊ के जिस मामले पर मुख्तार अंसारी को वारंट बी के तहत पेश करवाने की कोशिश की जा रही थी वह मामला भी 4 महीने पहले का है. जिसमें आरोप लगाया गया कि मुख्तार अंसारी ने गैर जनपद के रहने वाले व्यक्ति के लाइसेंस के लिए सिफारिश पत्र लिखा था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)