होम बांग्लादेश में विवादित फेसबुक पोस्ट को लेकर जलाए गए हिंदुओं के घर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2020 09:02 PM

बांग्लादेश में विवादित फेसबुक पोस्ट को लेकर जलाए गए हिंदुओं के घर

बांग्लादेश में विवादित फेसबुक पोस्ट को लेकर जलाए गए हिंदुओं के घर

बांग्लादेश में विवादित फेसबुक पोस्ट को लेकर जलाए गए हिंदुओं के घर

बांग्लादेश के कुमिल्ला शहर में इस्लाम धर्म के खिलाफ एक कथित फेसबुक पोस्ट के जरिए फैलाई गई अफवाह के चलते हिंदुओं के तीन घर जला दिए गए। मीडिया रिपोर्ट में इस हादसे की पुष्टि की गई है।

बीडीन्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला रविवार को शहर के मुरादनगर इलाके में हुआ।

बांगरा पुलिस स्टेशन के ओसी कमरुजमन तालुकदार ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक का नाम पुरबो धर है, जो एक किंडरगार्डेन स्कूल के हेडमास्टर हैं।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल फजल मीर ने बीडीन्यूज 24 को बताया, "स्थिति अब नियंत्रण में है।"

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने तीनों घरों पर आगजनी की, जिनमें से दो गिरफ्तार व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल फ्रांस में रहने वाले एक बांग्लोदेशी शख्स ने 'अमानवीय विचारधाराओं' के खिलाफ कदम उठाने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की प्रशंसा की।

एक स्थानीय निवासी के हवाले से बीडीन्यूज 24 ने बताया, स्कूल के हेडमास्टर पुरबो धर ने फेसबुक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मैक्रॉन की कार्रवाई पर अपना समर्थन जताया। हंगामा उस वक्त हुआ जब उस पोस्ट और उस पर की गई टिप्पणी के एक स्क्रीनशॉट को इस दावे के साथ फैलाया गया कि हेडमास्टर ने पैगंबर के बने एक कार्टून का समर्थन किया है।

जैसे-जैसे यह फेसबुक पोस्ट स्क्रीनशॉट वायरल होता गया, वैसे-वैसे तनाव बढ़ता गया और आखिरकार घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना घट गई।

इधर भारत में फ्रांस में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत के मशहूर शायर मुनव्वर राना के बयान के खिलाफ हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। qशायर पर सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक शांति भंग करने का आरोप लगाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)