होम चीन से तनातनी के बीच कल से हिंद महासागर में शुरू हो रही है मालाबार एक्सरसाइज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2020 08:45 PM

चीन से तनातनी के बीच कल से हिंद महासागर में शुरू हो रही है मालाबार एक्सरसाइज

चीन से तनातनी के बीच कल से हिंद महासागर में शुरू हो रही है मालाबार एक्सरसाइज

चीन से तनातनी के बीच कल से हिंद महासागर में शुरू हो रही है मालाबार एक्सरसाइज

एलएसी पर भारत से और साउथ चायना सी में अमेरिका से चल रही तनातनी के बीच मंगलवार से भारत सहित दुनिया के तीन बड़े लोकतांत्रिक देशों की नौसेनाएं हिंद महासागर में मालाबार युद्धभ्यास शुरू कर रही हैं. पहली बार मालाबार एक्सरसाइज में आस्ट्रेलिया की नौसेना भी हिस्सा लेने जा रही है. लेकिन चीन को ये एक्सरसाइज कभी फूटी आंख नहीं सुहाती है.

 

दो चरणों में होगी एक्सरसाइज

 

भारतीय नौसेना के मुताबिक, इस साल मालाबार एक्सरसाइज दो चरणों में हो रही है. पहला चरण 3-6 नबम्बर को बंगाल की खाड़ी में होगा, जबकि दूसरा फेज़ मिड-नबम्बर (संभवत: 17-20 नबम्बर) में अरब सागर में होगा.

इस साल मालाबार युद्धभ्यास में अमेरिकी नौसेना का (गाईडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर), यूएसएस जॉन मैककैन हिस्सा ले रहा है. सोमवार को ये युद्धपोत अंडमान निकोबार के समंदर में पहुंच गया जहां आस्ट्रेलिया नौसेना के लॉन्ग रेंज फ्रीगेट एचएमएएस बैलर्ट के साथ साझा युद्धाभ्यास किया. आस्ट्रेलियाई नौसेना के बैलर्ट युद्धपोत के साथ एमएच-60 हेलीकॉप्टर भी है मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहा है. जापानी नौसेना का जेएस ओनमी (डेस्ट्रोयर) एसएच-60 हेलीकॉप्टर के साथ युद्धभ्याय में शिरकत कर रहा है.

 

भारत के चार वॉरशिप ले रहे हैं हिस्सा

 

नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि भारत की पूर्वी नौसेना कमान की फ्लीट (जंगी बेड़े) मालाबार में हिस्सा ले रही है. इस जंगी बेड़े में भारतीय नौसेना के चार वॉरशिप हिस्सा ले रहे हैं. इनमें आईएनएस रणविजय (डेस्ट्रोयर), आईएनएस शिवालिक (फ्रीगेट), आईएनएस सुकन्या (ऑफसोर पैट्रोल वैसल) और आईएनएस शक्ति (फीलिट सपोर्ट शिप) शामिल हैं. इसके अलावा भारतीय नौसेना की आईएनएस सिंधुराज पनडुब्बी हिस्सा ले रही है. भारतीय नौसेना का एजेटी हॉक एयरक्राफ्ट, लॉन्ग रेंज मैरीटाइम रिनोकेसेन्स एंड पैट्रोल एयरक्राफ्ट, पी8आई और डोरनियर मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट सहित हेलीकॉप्टर्स भी हिस्सा ले रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)