होम काबुल यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमला, 19 स्टूडेंट्स की मौत, दो दर्जन से अधिक जख्मी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2020 08:41 PM

काबुल यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमला, 19 स्टूडेंट्स की मौत, दो दर्जन से अधिक जख्मी

काबुल यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमला, 19 स्टूडेंट्स की मौत, दो दर्जन से अधिक जख्मी

काबुल यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमला, 19 स्टूडेंट्स की मौत, दो दर्जन से अधिक जख्मी

अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में 19 विद्यार्थियों की मौत और करीब दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों के घायल होने की खबर है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान के अनुसार काबुल यूनिवर्सिटी में लगे बुक फेयर में घुसे 3 बंदूकधारियों ने छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 19 छात्रों की मौत हुई है। 22 घायल हैं। अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तीनों हमलावरों को मार गिराया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार सुबह सबसे पहले यूनिवर्सिटी के उत्तरी गेट पर बड़ा धमाका हुआ और इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। न्यूज चैनलों पर चल रही फुटेज में कई छात्र यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर बचने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। सुरक्षा बल अंदर फंसे छात्रों को निकाल रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उधर, तालिबान ने इस हमले में साफ इनकार कर दिया है।

घटना के बाद हाई काउंसिल फॉर नेशनल रिकॉन्सिलेशन के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि मैं काबुल में किए गए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाना जघन्य अपराध है। छात्रों को शांति से पढ़ाई करने का अधिकार है। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गंभीर संवेदना है।

देश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी

काबुल यूनिवर्सिटी की स्थापना 1932 में हुई थी। यह अफगानिस्तान की सबसे पुरानी, बड़ी और प्रतिष्ठित पब्लिक यूनिवर्सिटी है। इसमें 21 फैकल्टीज, 89 से ज्यादा डिपार्टमेंट, 896 एकेडमिक फैकल्टीज मेंबर और 17197 विद्यार्थी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)