होम उत्तराखंडः 24 घंटे में मिले कोरोना के 331 नए पॉजिटिव केस, 441 ठीक भी हुए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2020 08:52 PM

उत्तराखंडः 24 घंटे में मिले कोरोना के 331 नए पॉजिटिव केस, 441 ठीक भी हुए

उत्तराखंडः 24 घंटे में मिले कोरोना के 331 नए पॉजिटिव केस, 441 ठीक भी हुए

उत्तराखंडः 24 घंटे में मिले कोरोना के 331 नए पॉजिटिव केस, 441 ठीक भी हुए

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 331 सैम्पल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और 441 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इस दौरान कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 62,881 और एक्टिव केस की संख्या 3,802 हो गई है। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की औसत दर बढ़कर 91.51 प्रतिशत हो गई है।

 

राज्य के कोविड 19 कंट्रोल रूम ने सोमवार शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि आज राज्य के अल्मोड़ा जिले में 8, बागेश्वर में 7, चमोली में 52, चंपावत में 5, देहरादून में 84, हरिद्वार में 19, नैनीताल में 16, पौड़ी में 29, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 53, टिहरी में 14, ऊधम सिंह नगर में 17 और उत्तरकाशी में 8 सैम्पल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इस दौरान राज्य में 2 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित 1029 मरीजों की मौत हो चुकी है और 508 मरीज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले ही राज्य से बाहर जा चुके हैं।

उधर, राज्य में विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 441 मरीजों को आज स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। इनमें अल्मोड़ा जिले के 5, बागेश्वर के 29, चमोली के 36, देहरादून के 96, हरिद्वार के 34, नैनीताल के 35, पौड़ी के 98, पिथौरागढ़ 39, रुद्रप्रयाग के 29, टिहरी के 14, ऊधम सिंह नगर के 10 और उत्तरकाशी के 16 मरीज हैं। इस तरह राज्य में फिलहाल 3,802 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले में 90, बागेश्वर में 108, चमोली में 201, चंपावत में 107, देहरादून में 741, हरिद्वार में 446, नैनीताल में 394, पौड़ी में 459 पिथौरागढ़ में 183, रुद्रप्रयाग में 293, टिहरी में 276, ऊधम सिंह नगर में 291 और उत्तरकाशी में 213 एक्टिव मरीज हैं।

राज्य में आज 8,918 सैम्पल की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 11,090 सैम्पल आज जांच के लिए भेजे भी गए हैं। राज्य में अबतक कुल 7,79,785 सैम्पल की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है और 13,433 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)