होम देश में कोरोनामुक्त मरीज पहुंचे 75.59 लाख के पार
देश में कोरोनामुक्त मरीज पहुंचे 75.59 लाख के पार
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वायरस का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है। रविवार को कोरोना के 46,963 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55,014 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 75.59 लाख को पार कर गई। वहीं सक्रिय मामले लगातार छह लाख से नीचे बने हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,014 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 576 रही। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 82,40,895 है, जिसमें से 75,59,527 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अब अस्पताल में इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 5,57,185 यानि 6.83 प्रतिशत रह गई है। पिछले 24 घंटे में 70,300 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। मसलन देश में अब मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। देश में सक्रिय मामलों और संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या में करीब 70 लाख से भी ज्यादा का अंतर है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 1,22,607 लोगों की मौत हुई है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार एक नवम्बर तक कुल 11,07,43,103 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,55,800 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।