होम भारत इस देश के साथ: आतंकी हमलों का हुआ शिकार, पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान
भारत इस देश के साथ: आतंकी हमलों का हुआ शिकार, पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांस के हालातों को लेकर चिंता जाहिर की है। हाल के दिनों में फ्रांस में हो रहे आतंकी हमलों की पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में निंदा की, वहीं आतंक के खिलाफ फ़्रांस का साथ देने का आश्वासन भी दिया। बता दें कि आज फ्रांस के एक चर्च में कई लोगो पर चाकू से हमला किया गया, जिसमे एक महिला का गला काट दिया गया, वहीं सऊदी स्थित फ्रांसीसी दूतावास के सुरक्षाकर्मी पर भी हमला हुआ है।
पीएम मोदी ने की फ्रांस में हुए आतंकी हमलों की निंदा की
फ्रांस इन दिनों लगातार हमलों का शिकार हो रहा है। देश में आतंकवादी हमलों को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे वक्त में आज फ्रांस से जुड़े दो बड़े हमले हुए। जिसकी वजह से पूरे देश में आतंक की एक बार चर्चा शुरू गयी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर फ्रांस में हुए आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की।
ट्वीट कर बोले- भारत फ्रांस के साथ
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर आज हुए हमले का शिकार हुए पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। वहीं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस का साथ देने का भी एलान किया। पीएम मोदी ने लिखा, 'मैं फ्रांस के नीस के चर्च में आज हुए और हाल ही में फ्रांस में हुए नृशंस आतंकी हमलों की निंदा करता हूं।फ्रांस के पीड़ित परिवारों और लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ खड़ा है।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।