होम गुपकर गठबंधन ने ग्रेटर कश्मीर, एनजीओ पर एनआईए की छापेमारी की निंदा की

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 29, 2020 09:23 PM

गुपकर गठबंधन ने ग्रेटर कश्मीर, एनजीओ पर एनआईए की छापेमारी की निंदा की

गुपकर गठबंधन ने ग्रेटर कश्मीर, एनजीओ पर एनआईए की छापेमारी की निंदा की

गुपकर गठबंधन ने ग्रेटर कश्मीर, एनजीओ पर एनआईए की छापेमारी की निंदा की

श्रीनगर: गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने कश्मीर में अंगेजी के अखबार 'ग्रेटर कश्मीर' और कुछ एनजीओ के कार्यालयों पर एनआईए के छापों की बृहस्पतिवार को तीखी निंदा की । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के छापे को लोगों के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की तहत की गयी कार्रवाई बताते हुए पीएजीडी ने कहा कि छापे 'गैरजरूरी' और 'अनुचित' थे ।

 

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत मुख्य धारा के सात दलों के गठबंधन ने कहा, "इस तरह की प्रताड़ना से लोगों के बीच अनिश्चितता, अलगाव की भावना और गहराएगी। बदले की इस तरह की कार्रवाई से परहेज करने का अनुरोध किया जाता है।" बहरहाल, कश्मीर एडिटर्स गिल्ड (केईजी) ने श्रीनगर प्रेस इनक्लेव में 'ग्रेटर कश्मीर' के परिसर पर एनआईए के छापे पर चिंता जतायी। केईजी ने कहा, "ले ही एनआईए ने पांच घंटे के इंतजार के बाद कहा कि जीके ट्रस्ट और जीके प्रबंधन के खिलाफ छापेमारी की गयी लेकिन कंप्यूटरों की भी जांच की गयी और अधिकारी उसके हार्ड ड्राइव लेते गए। "

केईजी ने कहा, "राज्य और गैर सरकारी तत्वों द्वारा कश्मीर के मीडिया को निशाना बनाने, उसे कलंकित करने के प्रयास जारी हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)