होम दो दिवसीय दौरे पर कल गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 29, 2020 09:21 PM

दो दिवसीय दौरे पर कल गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

दो दिवसीय दौरे पर कल गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

दो दिवसीय दौरे पर कल गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो दिन के प्रवास पर कल शुक्रवार को गुजरात पहुंचेंगे। मोदी पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के परिजनों से मिलने गांधीनगर उनके आवास पर भी जायेंगे।

दरअसल, गुजरात में सरदार पटेल जयंती के दिन 31 अक्टूबर से दो स्थानों से सी-प्लेन सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को केवडिया में सी प्लेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। मोदी अपने दो दिन के गुजरात दौरे पर 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे केवडिया पहुंचेंगे। हालांकि, सी-प्लेन के उद्घाटन की तैयारियों के बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का आज निधन हो गया। जिसके कारण पीएम मोदी का निर्धारित कार्यक्रम कुछ बदल भी सकता है। मोदी के दिल्ली से केवडिया जाने के बजाय पहले गांधीनगर आने की संभावना है। पीएम मोदी पहले गांधीनगर जाएंगे और केशुभाई पटेल के परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। माना जा रहा है कि गांधीनगर के बाद प्रधानमंत्री मोदी केवडिया जा सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)