होम सैमसंग ने तोड़े सब रिकॉर्ड, तीसरी तिमाही में बेच डाले इतने करोड़ फोन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 29, 2020 09:18 PM

सैमसंग ने तोड़े सब रिकॉर्ड, तीसरी तिमाही में बेच डाले इतने करोड़ फोन

सैमसंग ने तोड़े सब रिकॉर्ड, तीसरी तिमाही में बेच डाले इतने करोड़ फोन

सैमसंग ने तोड़े सब रिकॉर्ड, तीसरी तिमाही में बेच डाले इतने करोड़ फोन

सैमसंग ने साल की तीसरी तिमाही में देश में काफी अच्छा कारोबार किया है। भारत सहित कंपनी ने अपने कुछ प्रमुख बाजारों में 8.8 करोड़ हैंडसेट बेचे हैं। इनमें से 90 फीसदी से अधिक स्मार्टफोन की बिक्री हुई है, जबकि 90 लाख टैबलेट बेचे गए हैं। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, भारत में स्मार्टफोन के बाजार में शाओमी की जगह अपना वर्चस्व हासिल करने में सैमसंग को दो सालों का वक्त लगा।

साल की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर तक की अवधि) में 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग ने शाओमी को पछाड़ पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इस बार 23 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शाओमी ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

सैमसंग ने कहा है कि तीसरी तिमाही में उत्पादों की मांग में तेजी देखी गई है। दूसरी तिमाही के समय से देश में लॉकडाउन के हटने के क्रम में आर्थिक गतिविधियों में गति लाई जा रही है। इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कहा, "गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 जैसे नए प्रमुख मॉडलों के लॉन्च के साथ-साथ भारत सहित प्रमुख क्षेत्रों में पिछली तिमाही से बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)