होम दूसरे राज्यों में अपनी जमीन की रक्षा के लिए कानून हैं, जम्मू कश्मीर में क्यों नहीं- उमर अब्दुल्ला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2020 09:30 PM

दूसरे राज्यों में अपनी जमीन की रक्षा के लिए कानून हैं, जम्मू कश्मीर में क्यों नहीं- उमर अब्दुल्ला

दूसरे राज्यों में अपनी जमीन की रक्षा के लिए कानून हैं, जम्मू कश्मीर में क्यों नहीं- उमर अब्दुल्ला

दूसरे राज्यों में अपनी जमीन की रक्षा के लिए कानून हैं, जम्मू कश्मीर में क्यों नहीं- उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि देश में खासकर पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में जमीन के मालिकाना हक से संबंधित विशेष कानून हैं, जहां दूसरे राज्यों के लोग जमीन नहीं खरीद सकते. उन्होंने सवाल किया कि जम्मू कश्मीर में इस तरह का कानून क्यों नहीं हो सकता.

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड जैसे कई राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में भारतीय आज भी जमीन खरीद नहीं सकते.''

 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सवाल किया, ''जब हम इन कानूनों की बात करते हैं तो हम राष्ट्रविरोधी हो जाते हैं. जब दूसरे राज्यों से (विशेष प्रावधानों के लिए) ऐसी आवाज उठती हैं तो मीडिया में क्यों चर्चा नहीं होती? '' उन्होंने कहा कि 'लड़ाई' हमारी पहचान और 'हमारे भविष्य' की रक्षा की है.

 

अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में मुख्यधारा के दलों को हाशिए पर धकेलने का प्रयास कर रही है. उन्होंने अपनी भूमि और पहचान की रक्षा की लड़ाई में सभी दलों से साथ आने की अपील की. उन्होंने कहा, ''दिल्लीवाले (केंद्र) क्या चाहते हैं? क्या वे हमें मुख्याधारा से हटाना चाहते हैं. हम अपनी पहचान और जमीन की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं.''

 

अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक दलों को उम्मीद थी कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होगा. उन्होंने कहा, ''लेकिन आज हम अपनी पहचान के लिए लड़ रहे हैं.'' केंद्र ने कई कानूनों में संशोधन के जरिए देशभर के लोगों के लिए जम्मूarticle 370 कश्मीर में जमीन खरीदने के मार्ग को मंगलवार को प्रशस्त कर दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)