होम सरकार ने प्याज के बीज के निर्यात पर रोक लगाई, कीमतों में तेजी के बाद उठाया कदम

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2020 09:16 PM

सरकार ने प्याज के बीज के निर्यात पर रोक लगाई, कीमतों में तेजी के बाद उठाया कदम

सरकार ने प्याज के बीज के निर्यात पर रोक लगाई, कीमतों में तेजी के बाद उठाया कदम

सरकार ने प्याज के बीज के निर्यात पर रोक लगाई, कीमतों में तेजी के बाद उठाया कदम

 सरकार ने प्याज बीजों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगा दी है। घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों में उछाल को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। फिलहाल प्याज के बीज का निर्यात पर नियंत्रण लगे हुए थे और बिना लाइसेंस लिए इसका निर्यात नहीं किया जा सकता था। विदेश व्यापार महानिदेशालय डीजीएफटी) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्याज बीज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा रही है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त के दौरान 5.7 लाख डॉलर के प्याज बीज का निर्यात हुआ है। वहीं 2019-20 के पूरे वित्त वर्ष में प्याज बीज का निर्यात 35 लाख डॉलर रहा था। डीजीएफटी कीमतों पर अंकुश के लिए प्याज के निर्यात पर पहले ही रोक लगा चुका है।

सरकार प्याज की कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी हफ्ते केंद्र सरकार ने 1 लाख टन प्याज का आयात करने का फैसला लिया है। ये प्याज अफगानिस्तान से खरीदा जाएगा। योजना के मुताबिक हर दिन देश में 4000 टन प्याज आएगा। इसके साथ ही प्याज की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र ने शुक्रवार को खुदरा और थोक व्यापारियों पर 31 दिसंबर तक के लिये स्टॉक सीमा लागू कर दी है, ताकि प्याज की घरेलू उपलब्धता की स्थिति में सुधार लाया जा सके और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। अब खुदरा व्यापारी केवल दो टन तक प्याज का स्टॉक रख सकते हैं, जबकि थोक व्यापारियों को 25 टन तक रखने की अनुमति है। देश में बेमौसम बारिश और फसल में देरी की वजह से प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है, हालांकि सरकार के कदमों से प्याज की कीमतों में थोड़ी नरमी दर्ज हुई है, हालांकि नई फसल के आने में देरी की वजह से अगर सप्लाई पर असर पड़ा तो कीमतें एक बार फिर उछाल दर्द करेंगी, इसलिए सरकार आयात से लेकर जमाखोरी पर लगाम के लिए कदम उठा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)