होम केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। ईरानी ने ट्वीट किया, इस तरह कीघोषणा के लिए शब्दों को तलाशना मेरे लिए मेरे लिए असामान्य है, इसलिए यहां इसे मुझे सरल रखना है- मेरी कोविड-19 जांच पॉजीटिव आई है और जो लोग मेरे संपर्क में आए उनसे मेरा आग्रह है कि जल्द से जल्द अपनी कोविड-19 जांच कराएं।गौरतलब है कि स्मृति ईरानी हाल ही में बिहार में थीं, जहां उन्होंने चुनावी सभा की थी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने गोपालगंज में चुनावी सभा की थी। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इनमें से एक हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।