होम बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा विराम, Sensex 149 अंक टूटा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2020 09:35 PM

बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा विराम, Sensex 149 अंक टूटा

बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा विराम, Sensex 149 अंक टूटा

बाजार में चार दिन से जारी तेजी पर लगा विराम, Sensex 149 अंक टूटा

 शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स 149 अंक टूटकर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 148.82 अंक यानी ०.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4०,558.49 पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.2० अंक यानी ०.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,896.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आयी। जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं हांगकांग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव ०.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)