होम महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 7,539 नए संक्रमित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2020 09:30 PM

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 7,539 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 7,539 नए संक्रमित

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 7,539 नए संक्रमित

 महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,539 संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कऱ 16,25,197 हो गई है।राज्य में एक दिन में 198 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कऱ 42,831 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 14,31,856 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि आज सूबे में 198 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 49 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 77 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 20, पुणे मंडल में 35, कोल्हापुर मंडल में 19, औरंगाबाद मंडल में 1, लातूर मंडल में 8, आकोला मंडल में 5, नागपुर मंडल में 32 और अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़़कर 2,47,332 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,961 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 16,177 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 14,31,856 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,50,011 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 17,505 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 5,64,021, नासिक मंडल में 2,17,454, पुणे मंडल में 4,15,558, कोल्हापुर मंडल में 1,06,519, औरंगाबाद मंडल में 60,750, लातूर मंडल में 66,800, आकोला मंडल में 50,750, नागपुर मंडल में 1,41,304 और अन्य राज्यों के 2,041 मरीज पाए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)