होम पाकिस्तान ने इस साल अब तक 3800 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान ने इस साल अब तक 3800 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
भारत ने पाकिस्तान पर बार-बार युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पड़ोसी देश आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए नागरिक इलाकों का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान का नागरिक इलाकों में बिना उकसावे के गोलाबारी करना दोनों देशों के बीच वर्ष 2003 में बनी संघर्ष विराम की सहमति का उल्लंघन है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेसवार्ता में पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भारतीय सैनिक उसके नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इस वर्ष अब तक पाकिस्तान ने 3800 बार बिना उकसावे के युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने असैन्य या नागरिक गतिविधियां की आड़ में हथियारों और गोला बारूद को भारतीय सीमा क्षेत्र में भेजने का प्रयास किया है।
पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को मदद देने के साथ ही हथियारों व मादक द्रव्यों की तस्करी भी कर रहा है। इसके लिए ड्रोन और अन्य छोटे हवाई यंत्रों का प्रयोग कर रहा है। भारत ने सैन्य महानिदेशकों की बैठकों और कूटनीतिक माध्यमों से भी इस पर अपना विरोध दर्ज कराया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।