होम यूपी आने में अब अतीक अहमद को लग रहा है डर, कोर्ट में अर्जी देकर कहा-पेशी से छूट मिले
यूपी आने में अब अतीक अहमद को लग रहा है डर, कोर्ट में अर्जी देकर कहा-पेशी से छूट मिले
माफिया डॉन अतीक अहमद अब अपने शहर आने से डर रहा है. अतीक ने स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पर व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की है. उसका कहना है कि पेशी पर आने के दौरान रास्ते में उसकी हत्या की जा सकती है. हिस्ट्री शीटर अतीक से पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी ने भी यूपी आने से बचने के लिए बहानेबाजी की है.
अगली सुनवाई 4 नवंबर को
स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद की वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की मांग मंजूर की है. स्पेशल जज डॉ बाल मुकुंद ने कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई का इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं. अब इस मामले की सुनवाई 4 नवंबर को होगी. अतीक अहमद ने एमपी एमएलए कोर्ट में गुजरात जेल से अर्जी देकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की मांग की थी.
जान पर खतरा और बीमारियों का दिया हवाला
अर्जी में अतीक ने कहा था कि गुजरात से पेशी पर आने में खुद की जान को खतरा है. रास्ते में हत्या किए जाने की आशंका जतायी थी. इसके अलावा लंबी दूरी तय कर गुजरात से प्रयागराज आने में कई बीमारियों का हवाला दिया था. खुद को गुर्दा ,रीढ़ की हड्डी और मधुमेह रोग से पीड़ित बताते हुए पेशी से छूट मांगी थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।