होम CM योगी ने अमरोह में जनसभा के दौरान क्या-क्या कहा...

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2020 09:10 PM

CM योगी ने अमरोह में जनसभा के दौरान क्या-क्या कहा...

CM योगी ने अमरोह में जनसभा के दौरान क्या-क्या कहा...

CM योगी ने अमरोह में जनसभा के दौरान क्या-क्या कहा...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा जनपद के गांव रझोहा में जनसभा को संबोधित किया। सीमए ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने तिगरी मेले को राजकीय मेला की मान्यता दी। चौधरी चरण सिंह महान नेता थे। उनके नाम पर लोगों ने राजनीति की। सीएम योगी आदित्यनाथ नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी संगीता चौहान के पक्ष में वोट की अपील की। संबोधन के दौरान धारा 370 व राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

कहा कि भाजपा ने जनता से किया अपना वादा पूरा किया है। प्रदेश में अपराध पर लगाम कसने की बात कही। बोले अमरोहा में भी अब या तो ढोलक की थाप लगती है या फिर पुलिस बदमाशों को ठोकने का काम करती है।

अब माफिया दंगा नहीं कर सकता, उनकी संपत्ति जब्त कर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। नौजवानों को रोजगार से जोड़ते हुए प्रदेश का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही यूपी में कोरोना के साथ लड़ी गई बचाव की लड़ाई को दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बताया।

हसनपुर चीनी मिल का विस्तारीकरण भाजपा सरकार ने कराया। उन्होंने कहा कि स्व. चेतन चौहान ने अमरोहा के विकास के लिए कई सपने देखें थे, अब उनके सपनों को भाजपा सरकार पूरा करेगी।

अब प्रदेश में अमरोहा के ढोलक की थाप गूंज रही है। अपराधी गायब हैं। पुलिस गुंडों को ठोक रही है। मुजफ्फरनगर और कैराना दंगा आप लोग भूले नहीं होंगे। अब सब सुकून से हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और वंदेमातरम से संबोधन शुरू करते हुए स्व. चेतन चौहान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरन जिला के बीजेपी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)