होम बीजेपी के बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे पर सियासी घमासान
बीजेपी के बिहार में फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे पर सियासी घमासान
बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। अपने घोषणा पत्र में बीजेपी ने वादा किया कि बिहारवासियों को फ्री में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें।"
बीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि वैक्सीन पर केंद्र सरकार कोई न्यूनतम मूल्य तय करती है तो हमने बिहार के लिए सिर्फ यह कहा है कि अगर बिहार में सरकार बनती है तो हम उसे राज्य में मुफ्त में सभी लोगों को दिलवाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।