होम यूपी में बिजली संकट पर भड़के अखिलेश यादव, CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री’

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 27, 2026 02:25 PM

यूपी में बिजली संकट पर भड़के अखिलेश यादव, CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री’

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली संकट को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है।

यूपी में बिजली संकट पर भड़के अखिलेश यादव, CM योगी को बताया ‘सबसे असफल मुख्यमंत्री’

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली संकट को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को “असफल मुख्यमंत्री” बताते हुए राज्य में बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बिजली कटौती को “महा विद्युत आपदा” करार दिया और भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा।

सोशल मीडिया पर योगी सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी."

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, "शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है."

सपा प्रमुख ने बिजली मंत्री और मुख्यमंत्री के संबंधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं."

भाजपा में अब करेंट नहीं रहा: अखिलेश

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि भाजपा के विधायक और सांसद भी अपनी ही सरकार के खिलाफ शिकायतें कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं. भाजपा में अब करेंट नहीं रहा!"

यूपी में बिजली कटौती से लोग परेशान

प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी लखनऊ, कानपुर, नोएडा, आगरा, मेरठ समेत कई जिलों में लगातार बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं।

कई जगहों पर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। बढ़ते जनआक्रोश के बाद यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग ले चुका है।

भाजपा नेताओं ने भी जताई नाराजगी

बिजली संकट को लेकर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि भाजपा के कुछ विधायक और सांसद भी नाराज बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जनप्रतिनिधियों ने बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर सरकार को पत्र लिखा है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि हालात को जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)