होम भाजपा सांसद के बेटे पर चलाई गोली और गालियां देते हुए पूरे परिवार को बम से उड़ाने के दी धमकी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team May 4, 2026 11:28 PM

भाजपा सांसद के बेटे पर चलाई गोली और गालियां देते हुए पूरे परिवार को बम से उड़ाने के दी धमकी

भाजपा सांसद के बेटे के साथ जातिसूचक शब्द, गाली-गलौज कर उनकी कार की बोनट पर घूंसे मारने वाले राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

भाजपा सांसद के बेटे पर चलाई गोली और गालियां देते हुए पूरे परिवार को बम से उड़ाने के दी धमकी

शाहजहांपुर। भाजपा सांसद के बेटे के साथ जातिसूचक शब्द, गाली-गलौज कर उनकी कार की बोनट पर घूंसे मारने वाले राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देता हुआ आरोपी अपने साथियो के साथ भाग गया। पीड़ित ने कहा कि वर्तमान मेरे पिता भाजपा सांसद हैं। पिता और पार्टी की छवी धूमिल करने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों को फोन कर परिवार के लिए गाली-गलौज कर आपत्तिजनक शब्द बोल रहा है ।पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित अंकित सागर चौक कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी कालोनी में रहते हैं। उनके पिता अरुण सागर जिले के भाजपा सांसद ने हैं। अंकित ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 27 अप्रैल की शाम वह अपनी गाड़ी से किसी काम से जा रहे थे। कुछ कदम की दूरी पर मकान के बाहर स्कूटी होने के कारण उन्होंने पंकज पांडेय को आवाज लगाई तो इसी बीच राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू अपने साथियो के बाद आया और गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द बोलने लगा। कार की बोनट पर हाथ मारे और उसके पास तमंचे भी थे। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि तेरा परिवार बहुत बड़ा नेता बनता है। तभी पीड़ित ने कार से उतरकर आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना किया । तभी आरोपी ने फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली अंकित को नही लगी। गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए भाग गए। उसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पिता को बताई। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी कोई भी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि आरोपी कई लोगों से फोन पर बात कर भाजपा सांसद और उनके बेटे के लिए जातिसूचक शब्दो और गाली-गलौज की है ।जिसकी आडियो सांसद तक पहुंची। शुक्रवार को भाजपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए आरोपी द्वारा फोन पर की गई गाली-गलौज का आडियो साझा किया था। जिसमे आरोपी जातिसूचक शब्द भी बोल रहा था। साथ ही सांसद ने एक सपा नेता पर भी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि वायरल आडियो में आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू स्वीकार कर रहा है कि उसके घर दरोगा और एक सिपाही आया था। दोनो पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज कर उसने भगा दिया था और दोबारा आने पर वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी थी।

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)