होम बंगाल ने बदल दी सियासत की दिशा, प्रचंड जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान, तुष्टीकरण पर साधा निशाना

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team May 4, 2026 06:37 PM

बंगाल ने बदल दी सियासत की दिशा, प्रचंड जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान, तुष्टीकरण पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शानदार प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है।

बंगाल ने बदल दी सियासत की दिशा, प्रचंड जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान, तुष्टीकरण पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शानदार प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। 4 मई को सामने आए चुनाव परिणामों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बंगाल की जनता का आभार व्यक्त किया और पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया।

‘बंगालवासियों ने घुसपैठियों को सिखाया सबक’

अमित शाह ने अपने बयान में कहा, "बंगालवासियों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी भूल नहीं पाएंगी. बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे."

‘सोनार बांग्ला’ के सपने को पूरा करने का वादा

अपने संदेश में शाह ने बंगाल की महान सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और 'सोनार बांग्ला' के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी."

कार्यकर्ताओं के संघर्ष को बताया जीत की असली ताकत

अमित शाह ने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष को दिया। उन्होंने कहा, "बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा."

‘शहीद कार्यकर्ताओं को जनता की श्रद्धांजलि’

अपने बयान के अंत में शाह ने उन कार्यकर्ताओं को याद किया जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएं सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूं. बंगाल की जनता ने इस प्रचंड बहुमत से भाजपा के उन सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)