होम बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज, BJP की बढ़त पर स्मृति ईरानी का हमला, INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 4, 2026 07:50 PM

बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज, BJP की बढ़त पर स्मृति ईरानी का हमला, INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शानदार प्रदर्शन के बीच पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन सामने आया है।

बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज, BJP की बढ़त पर स्मृति ईरानी का हमला, INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शानदार प्रदर्शन के बीच पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन सामने आया है। राज्य की 293 सीटों के रुझानों में बीजेपी करीब 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 100 के आंकड़े से नीचे नजर आ रही है।

‘बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज’

स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज...जय मां दुर्गा."

INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

बीजेपी नेता ने एक अन्य पोस्ट में विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने तथाकथित INDIA गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है. न कोई विचारधारा, न कोई नेतृत्व, और न ही कोई भरोसा है. यह सत्ता के लिए किया गया एक असफल प्रयोग मात्र है.''

राहुल गांधी पर भी कसा तंज

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "पूरे चुनाव के दौरान राहुल गांधी दिशा-निर्देश देने में असमर्थ रहे, न ही वे गठबंधन को एकजुट रख सके. सभी सहयोगी दल बिखर गए, फिर भी कोई ठोस रणनीति नहीं थी. बंगाल की जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार दिया है."

‘INDIA गठबंधन का अंत तय’

अपने बयान में उन्होंने आगे कहा, "यह जनादेश विकास, स्थिरता और हमारे महान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में जनता के भरोसे को दर्शाता है. यह महज जीत नहीं, बल्कि अवसरवादी गठबंधन और कमजोर नेतृत्व की करारी हार है. बंगाल ने रास्ता दिखा दिया है. इंडिया गठबंधन का अंत तय है."

चुनावी रुझानों की स्थिति

चुनाव आयोग के शाम 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 4 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं तृणमूल कांग्रेस 89 सीटों पर आगे है और एक सीट जीत चुकी है। अन्य दलों में कांग्रेस 2, AJUP 2, CPI(M) 1 और AISF 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)