होम समंदर में कांपेंगे दुश्मन, नौसेना में शामिल होने जा रहा ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस INS इंफाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2023 11:41 PM

समंदर में कांपेंगे दुश्मन, नौसेना में शामिल होने जा रहा ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस INS इंफाल

समंदर में कांपेंगे दुश्मन, नौसेना में शामिल होने जा रहा ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस INS इंफाल

समंदर में कांपेंगे दुश्मन, नौसेना में शामिल होने जा रहा ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस INS इंफाल

भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत में एक नया पन्ना जुड़ने वाला है। INS इंफाल को मंगलवार को औपचारिक रूप से इंडियन नेवी में शामिल किया जाएगा, जिससे हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच भारत की समुद्री क्षमता मजबूत होगी।

खास बात यह है कि आईएनएस इंफाल सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस है और यह स्वदेश निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है। यह पहला युद्धपोत है जिसका नाम पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसी शहर के नाम पर रखा गया है। राष्ट्रपति ने अप्रैल 2019 में इसकी मंजूरी दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई स्थित नौसेना की गोदी (डॉकयार्ड) में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां युद्धपोत को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में शस्त्र बल में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्धपोत का नाम मणिपुर की राजधानी के नाम पर रखा गया है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र के महत्व को दिखाता है। इस पोत का वजन 7,400 टन और कुल लंबाई 164 मीटर है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और पोत विध्वंसक मिसाइलों व टॉरपीडो से लैस है।

INS इंफाल का बंदरगाह और समुद्र में सफल टेस्ट
आईएनएस इंफाल का बंदरगाह और समुद्र दोनों में लंबा परीक्षण कार्यक्रम चला था। इसे पूरा करने के बाद ही INS इंफाल 20 अक्टूबर को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था। इसके बाद, पोत ने पिछले महीने विस्तारित-रेंज वाली सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। ध्यान देने वाली बात है कि यह नौसेना में शामिल किए जाने से पहले किसी भी स्वदेशी युद्धपोत के लिए इस तरह का पहला परीक्षण था। इस टेस्ट में मिली सफलता ने निश्चित तौर पर इंडियन नेवी का हौसला और ज्यादा बढ़ा दिया। साथ ही यह इस बात को साफ दर्शाता है कि नौसेना की ताकत में किस तरह से नए-नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)