होम बेहद अहम पड़ाव पर आदित्य एल1, हालो ऑरबिट में एंट्री का काउंटडाउन शुरू; तैयारी में जुटी इसरो

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2023 11:38 PM

बेहद अहम पड़ाव पर आदित्य एल1, हालो ऑरबिट में एंट्री का काउंटडाउन शुरू; तैयारी में जुटी इसरो

बेहद अहम पड़ाव पर आदित्य एल1, हालो ऑरबिट में एंट्री का काउंटडाउन शुरू; तैयारी में जुटी इसरो

बेहद अहम पड़ाव पर आदित्य एल1, हालो ऑरबिट में एंट्री का काउंटडाउन शुरू; तैयारी में जुटी इसरो

भारत का सौर मिशन अपने बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने वाला है। इस प्रक्रिया में लैंग्रेज प्वॉइंट 1 तक पहुंचने के लिए एक जटिल चरण से गुजरने वाला है। बता दें कि लैंग्रेज प्वॉइंट धरती और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण संतुलन का बिंदु है।

15 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा के बाद यह स्पेसक्राफ्ट अब यात्रा के आखिरी पड़ाव में है। गौरतलब है कि इसरो ने इस स्पेसक्राफ्ट को दो सितंबर, 2023 को श्रीहरिकोटा से लांच किया था। उम्मीद है कि छह जनवरी, 2024 को इसकी यात्रा पूरी हो जाएगी।

एल1 के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। इस जगह से आदित्य एल1 बिना किसी बाधा के सूरज का अध्ययन कर सकता है। इस दौरान सूरज के वातावरण, इस पर उठने वाले चुंबकीय तूफानों और धरती पर इसके असर के बारे में विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। अंतरिक्ष यान कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) और अंतरग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र जैसी विभिन्न घटनाओं की जानकारी भी जुटाएगा। इससे न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के वैज्ञानिक समुदाय को महत्वपूर्ण आंकड़े मिलेंगे।

इन्सर्शन के प्रॉसेस पूरी तरह से सफल रहे, इसके लिए इसरो टीम को कई सावधानियां बरतनी होंगी। इसके तहत अंतरिक्ष यान की स्थिति और स्पीड की लगातार निगरानी होनी चाहिए। यह तय रास्ते से भटकने न पाए, इसके लिए ऑनबोर्ड थ्रस्टर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। वीईएलसी और सौर पराबैंगनी इमेजिंग टेलीस्कोप (सूट) सहित अंतरिक्ष यान के उपकरणों को सूर्य द्वारा उत्सर्जित तीव्र विकिरण और कणों से संरक्षित किया जाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)