होम पितृ पक्ष में कब है इंदिरा एकादशी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और जरुरी बातें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2023 10:10 PM

पितृ पक्ष में कब है इंदिरा एकादशी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और जरुरी बातें

पितृ पक्ष में कब है इंदिरा एकादशी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और जरुरी बातें

पितृ पक्ष में कब है इंदिरा एकादशी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और जरुरी बातें

पितृ पक्ष का आरंभ 29 सितंबर 2023 से हो चूका है. अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी 10 अक्टूबर 2023 को रखा जाएगा. इंदिरा एकादशी के दिन व्रत करने से इंसान को यमलोक की यातना का सामना नहीं करना पड़ता.

इस दिन मघा श्राद्ध किया जाएगा. अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. एकादशी का व्रत मनुष्य को पाप कर्मों से मुक्त करता है. वर्ष की सभी एकादशी अहम है मगर पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का बात विशेष है. ग्रंथों में बताया गया है कि श्राद्ध के दिनों में विष्णु पूजा करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं.

इंदिरा एकादशी 2023 मुहूर्त:-
पंचांग के मुताबिक, अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 9 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर आरम्भ होगी तथा अगले दिन 10 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 08 मिनट पर इसका समापन होगा.
विष्णु पूजा का समय - सुबह 09. 13 - दोपहर 12.08

इंदिरा एकादशी 2023 व्रत पारण समय:-
पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2023 को सुबह 06.19 से प्रातः 08 बजकर 39 मिनट तक किया जाएगा. इस दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम 05.37 मिनट पर होगा.

इंदिरा एकादशी महत्व:-
इंदिरा एकादशी की विशेष बात यह है कि यह पितृ पक्ष में आती है. इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है. पद्म पुराण के मुताबिक, इस एकादशी का व्रत करने वाले मनुष्य के सात पीढ़ियों तक के पितृ तर जाते हैं विधिपूर्वकपूर्वज के नाम पर दान कर दिया जाए तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है तथा व्रत करने वाले को बैकुण्ठ प्राप्ति होती है. इस दिन विधि-विधान तर्पण एवं ब्राह्मण भोजन कराने, दान-दक्षिणा देने से पितर स्वर्ग में चले जाते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)