होम क्या आपके पिताजी का इंडिया है? छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर बरसे सीएम केजरीवाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 16, 2023 10:08 PM

क्या आपके पिताजी का इंडिया है? छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर बरसे सीएम केजरीवाल

क्या आपके पिताजी का इंडिया है? छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर बरसे सीएम केजरीवाल

क्या आपके पिताजी का इंडिया है? छत्तीसगढ़ में बीजेपी पर बरसे सीएम केजरीवाल

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे।

यहां केजरीवाल ने जमसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला जमकर हमला बोला।

साथ ही केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि देश की 28 पार्टियों ने मिलकर INDIA गठबंधन बनाया। ऐसे में भाजपा वाले बौखलाकर भारत का नाम बदलने की बात करने लगे और कहने लगे कि अब इंडिया नहीं बोलेंगे। क्या आपके पिताजी का इंडिया है? 140 करोड़ लोगों का इंडिया है। इंडिया, भारत और हिंदुस्तान हमारे दिल में बसता है। आप किन-किन लोगों के दिल से इंडिया निकालेंगे।' केजरीवाल ने जनसभा में 'भारत माता की जय' के जमकर नारे लगवाएं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल तक डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया इत्यादि प्रोगाम चलाते थे। बीजेपी इंडिया को लेकर प्रोगाम चलाती थी, लेकिन विपक्षी दलों ने INDIA नाम क्या रख लिया। यह लोग नाम बदलने की बात करने लगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पहले बहुत दुखी थे। दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग कर रखी थी, पांच-पांच साल सत्ता में रहने की। दिल्ली के लोगों ने दोनों पार्टियों का बेड़ागर्क करने का मन बना लिया। दोनों पार्टियों को हटाकर दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया। हमने लोगों के स्कूल बनवाएं, अस्पताल बनवाएं, रोजगार का इंतजाम किया, बिजली फ्री कर दी। जिसकी बदौलत तीन बार हमें मौका दिया।

अरविंद केजरीवाल ने जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी हमले में शहीर हुए सेना के वीर जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)