होम जो लोग नहीं करते हैं योगा वो इन 3 आसनों से करें शुरुआत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 15, 2023 10:13 PM

जो लोग नहीं करते हैं योगा वो इन 3 आसनों से करें शुरुआत

जो लोग नहीं करते हैं योगा वो इन 3 आसनों से करें शुरुआत

जो लोग नहीं करते हैं योगा वो इन 3 आसनों से करें शुरुआत

योगा, शारीरिक पोज, सांस लेने की तकनीक, ध्यान का मिला-जुला कॉम्बिनेशन है। योग की मदद से आप शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट हो सकते हैं। अगर आप रोजाना योगा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको हम यहां बता रहे हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जिनकी प्रेक्टिस आप रोजाना सुबह आसानी से कर सकते हैं।

 

वज्रासन पोज- वज्रासन एक बेहद आसान पोज है जिसे आप आसानी से कर सके हैं। अगर आप योगा करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो इस आसान से कर सकते हैं। इसे करने पर पेट के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो बढ़ात है, पाचन में सुधार होता है। ये आसन पैरों और जांघों की नसों को मजबूत बनाता है। अगर आपको घुटनों और टखनों से जुड़ी समस्या है तो आप इस आसन को करने से बचें।

कोणासन- कोणासन करने के लिए आपको अपने साइड्स की तरफ झुकना होता है। इसे करने के लिए एक हाथ को आसमान की ओर फैलाना होता है जबकि दूसरे हाथ को पैर पर टिकाना होता है। इस आसन को करने से लचीलेपन, संतुलन और ताकत को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे करने पर रीढ़ और कूल्हों में स्ट्रेस से राहत मिलती है। कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए भी ये फायदेमंद है। जिन लोगों को घुटनों, कूल्हों, रीढ़, माइग्रेन का तेज दर्द या गर्दन पर चोट लगी हो उन लोगों को इससे बचना चाहिए।

वृक्षासन- इस आसन को रोजाना करने पर पैर मजबूत होते हैं। इस आसन को करते समय एक पैर जमीन पर टिका होता है जबकि दूसरा पैर जमीन पर टिके पैर की जांघ पर रखा होता है, जो पेड़ के तने जैसा दिखता है। मुद्रा को पूरा करने के लिए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। फोकस बढ़ाने, पैरों को मजबूत करने, संतुलन में सुधार के लिए इस आसन को रोजाना करें। घुटने, टखने या कूल्हे की चोट वाले व्यक्तियों के अलावा हाई ब्लड प्रेशर या चक्कर से पीड़ित व्यक्तियों को इस आसन को करने से बचना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)