होम मिशन पूरा कर चैन की नींद सो गया रोवर, ISRO ने बताया आगे का डिटेल प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2023 11:17 PM

मिशन पूरा कर चैन की नींद सो गया रोवर, ISRO ने बताया आगे का डिटेल प्लान

मिशन पूरा कर चैन की नींद सो गया रोवर, ISRO ने बताया आगे का डिटेल प्लान

मिशन पूरा कर चैन की नींद सो गया रोवर, ISRO ने बताया आगे का डिटेल प्लान

चंद्रयान 3 मिशन से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। रोवर ने अपना असाइनमेंट पूरा कर लिया है और अब यह चैन की नींद सोएगा। इसरो ने बताया कि रोवर को सुरक्षित ढंग से पार्क कर दिया गया है और स्लीप मोड में डाल दिया गया है।

इसके अलावा एपीएक्सएस और एलआईबीएस पेलोड्स को भी बंद कर दिया गया है। इसरो के मुताबिक इन पेलोड्स में दर्ज सभी डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी पर ट्रांसमिट किया जा चुका है। इसके अलावा इसरो ने यह भी बताया अब रोवर कब नींद से जागेगा।

बैटरी पूरी तरह से है चार्ज
इसरो ने आगे बताया फिलहाल रोवर प्रज्ञान की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है। इसके साथ ही रोवर के सोलर पैन को इस तरह से सेट कर दिया गया है कि जब 22 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर फिर से सूरज की रोशनी पड़े यह उसे ग्रहण कर सके। इसके साथ ही इसरो ने यह उम्मीद जताई है कि रोवर प्रज्ञान अपने अगले असाइनमेंट के लिए सफलतापूर्वक जागने में कामयाब रहेगा। इसके बाद यह मिशन से जुड़े अपनी बाकी गतिविधियों को अंजाम देगा। हालांकि अभी इसरो की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि उस वक्त रोवर कौन-कौन सी जानकारियां जुटाएगा।

अगर रोवर की नींद नहीं खुली तो?
अगर तय कार्यक्रम के मुताबिक रोवर ऐक्टिव नहीं हो पाता है तो इस हाल में क्या होगा, इसके बारे में भी इसरो ने जानकारी दी है। इसरो ने बताया है कि अगर किसी कारणवश, अगले सूर्योदय पर रोवर की नींद नहीं खुल पाती है। वह ऐक्टिव नहीं हो पाता है तो उस हालत में यह भारत के चंद्र राजदूत की तरह हमेशा के लिए वहां मौजूद रहेगा। बता दें कि 23 अगस्त को भारत ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्टलैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कराई थी। भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)