होम रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका, यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2023 11:09 PM

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका, यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका, यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी

 रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका, यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में इसकी प्रभावशाली प्रगति को दर्शाती है. वहीं चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के लिए अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसरो को बधाई दी है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान -3 मिशन की सफल चंद्रमा लैंडिंग पर भारत को बधाई देते हुए एक बधाई संदेश भेजा है. इसमें उन्होंने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल लैंडिंग के लिए कहा है कि मेरी बधाई स्वीकार करें. साथ ही उन्होंने कहा है कि अंतरिक्ष अनुसंधान में एक बड़ा कदम है और निश्चित रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रभावशाली प्रगति का प्रमाण है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और वहां के कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.


अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्र मिशन की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई दी और इसरो की इस उपलब्धि को अंतरिक्ष इतिहास में एक अतुल्य क्षण करार दिया. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इससे कुछ दिन पहले रूस का मानवरहित लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित होकर चंद्रमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है.' यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने 'एक्स' पर लिखा, 'अतुल्य! इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई!!'

उन्होंने लिखा,'भारत ने नई तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए किसी अन्य खगोलीय पिंड पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की. शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं.' ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने 'एक्स' पर लिखा, 'इतिहास बन गया! इसरो को बधाई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)