होम अब बैठकर नहीं, बल्कि लेटकर सोते हुए करें सफर, स्लीपर वंदे भारत पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 21, 2023 10:35 PM

अब बैठकर नहीं, बल्कि लेटकर सोते हुए करें सफर, स्लीपर वंदे भारत पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी

अब बैठकर नहीं, बल्कि लेटकर सोते हुए करें सफर, स्लीपर वंदे भारत पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी

अब बैठकर नहीं, बल्कि लेटकर सोते हुए करें सफर, स्लीपर वंदे भारत पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी

 केंद्र सरकार का वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर खास ध्यान है।

एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग की जा रही है। 27 जून को मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को और वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। वर्तमान समय में चलाई जा रहीं वंदे भारत में यात्री बैठकर सफर कर सकते हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करना चाहते हैं तो वंदे भारत में लेटकर मजे से सोते हुए भी जा सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं।

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया है कि स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का पहला बैच अगले साल यानी कि 2024 के मार्च महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेल मंत्री ने कहा, ''इंटेग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) चेन्नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का डिजाइन दिसंबर अंत तक तैयार कर लेगा। इसके बाद पहला बैच अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।''

उन्होंने कहा कि अभी के शेड्यूल के हिसाब से कुल 22 वंदे भारत ट्रेनों को बनाया जाएगा। यह स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें रातभर की यात्रा और लंबी दूरी की यात्रा के लिए होगी। उन्होंने कहा कि और वंदे भारत ट्रेनों के लिए बोलियां पूरी होने के विभिन्न चरणों में हैं और स्थानीयकरण महत्वपूर्ण होगा। मालूम हो कि जो अभी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उसमें दो तरह कोच हैं। एक चेयर कार और दूसरा एग्जीक्यूटिव चेयर कार। इसमें से चेयर कार कोच के टिकट के दाम कम और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच के दाम ज्यादा होते हैं।

अभी देशभर के विभिन्न रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों का न सिर्फ समय कम लग रहा है, बल्कि उन्हें कम कीमत पर हवाई जहाज जैसी सुविधाएं ट्रेन में मिल रही हैं। देश की सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन फरवरी, 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी वाया कानपुर लॉन्च की गई थी। उस समय इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 तक कर दिया गया है। आने वाले समय में इसकी रफ्तार को और बढ़ाया जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)