होम योग से जुड़ाव समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगा- श्रीमती सुषमा खर्कवाल, मेयर, लखनऊ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 21, 2023 08:14 PM

योग से जुड़ाव समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगा- श्रीमती सुषमा खर्कवाल, मेयर, लखनऊ

योग से जुड़ाव समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगा- श्रीमती सुषमा खर्कवाल, मेयर, लखनऊ

योग से जुड़ाव समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगा- श्रीमती सुषमा खर्कवाल, मेयर, लखनऊ

लखनऊ, 21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा अन्तर-विद्यालयी योगा मीट का भव्य आयोजन विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। लखनऊ की मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने योगा मीट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी का योग से जुड़ाव समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगा और हमारी भावी पीढ़ी शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त, समर्थ व चरित्रवान बनेगी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय समेत सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याऐं एवं अन्य गणमान्य हस्तियों ने सामूहिक योगा-प्राणायाम कर ‘योग से निरोग का संदेश दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस योग समारोह का उद्देश्य जन-जन को योग के महत्व से अवगत कराना एवं यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक व्यायाम हेतु भावी पीढ़ी को प्रेरित करना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सके।

            अन्तर-विद्यालयी योगा मीट में सी.एम.एस. समेत लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने योगासनों एवं यौगिक क्रियाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया एवं निर्णायक मंडल समेत उपस्थित दर्शकों व योग प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागी छात्रों ने वीरभद्रासन, चक्र बंधासन, विभक्त पश्चिमोत्तासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन, पदम सर्वांगासन, पूर्ण भुजंगासन, धनुराषन, गरुणासना, पार्श्वकोसना, बकासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन, एक पाद चक्रासन, योग निद्रासन, मत्यासन, पूर्ण धनुराषन, त्रिकोणासन, ऊष्ट्रासन, गर्भासन, चक्रासन, धनुराषन, सर्वांगासन आदि विभिन्न यौगिक क्रियाओं में अपने हुनर का जलवा बिखेरा। योगा मीट की प्रत्येक प्रतिभागी टीम में 5 छात्र सदस्य थे जिन्होंने 6 मिनट की समयावधि में 5 यौगिक आसनों का प्रदर्शन किया तथापि प्रख्यात योग प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका निभाई। समारोह के अन्त में योगा मीट की संयोजिका एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने सभी का हार्दिक  धन्यवाद ज्ञापित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)