होम अब भारत में PoK का विलय चाहते हैं वहां के लोग - CM Yogi

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 20, 2023 10:40 PM

अब भारत में PoK का विलय चाहते हैं वहां के लोग - CM Yogi

अब भारत में PoK का विलय चाहते हैं वहां के लोग - CM Yogi

अब भारत में PoK का विलय चाहते हैं वहां के लोग - CM Yogi

अंबेडकरनगर, 20 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ जहां भारत से अलग हुआ पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है। उसके नागरिक भूख से मर रहे हैं। वहां एक किलो आटा के लिए छीना झपटी मची हुई है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहां के लोग मांग कर रहे हैं पीओके का विलय भारत में हो जाए। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई यात्रा की ओर आगे बढ़ चुका है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देखता है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले तक यही भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद से ग्रसित था। आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। देश के 15-18 जिलों में फैला माओवाद और नक्सलवाद अब 3-4 जनपदों तक सीमित रह गया है। भारत की धरती से बहुत ही जल्द माओवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं।

योगी ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ अंबेडकरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 1,212 करोड़ रुपये की 2,339 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए आवश्यक होगा कि हम गांव की इकाइयों को भी छुएं। 21 जून को अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिवस पर दुनिया भारत की ऋषी परंपरा के प्रति अपना आभार व्यक्त करेगी, आप सब भी अपने अमृत सरोवर, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रातः योगाभ्यास करें और योग को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब समय आ गया है कि नए भारत के निर्माण के लिए, जाति, मत और मजहब से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम के लिए कार्य करें। पहले हम देश के बारे में सोंचे। हमारा देश सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद की राजनीति करते हैं, वह देश का हित नहीं कर सकते हैं। देश का हित करने के लिए जज्बा चाहिए। त्याग चाहिए। बलिदान की भावना चाहिए। राष्ट्र के प्रति संपूर्ण समर्पण का भाव होना चाहिए। विरासत के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए।

योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर एक को सुरक्षा की गारंटी मिली है। शासन की योजनाएं बिना भेदभाव के सबको उपलब्ध कराई जा रही है। हम बिना तुष्टीकरण किए विकास की परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो पहले सपना हुआ करता था, आज वह हकीकत बन गया है। उसी हकीकत को आगे बढ़ाने के लिए आज हम लोग यहां पर आए हैं। आज यहां कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें सड़क, पंचायती राज, ग्राम सचिवालय के निर्माण, हर घर नल सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत का सम्मान हो रहा है। इस कड़ी में काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हो गया है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, मध्य प्रदेश में महाकाल लोक और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जनवरी 2024 में प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। यह हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण होगा। अयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा लाभ अंबेडकरनगर को मिलेगा।

ट्रैक्टर रैली को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री योगी ने छह माह से ऊपर के बच्चों को अन्नप्राशन कराया। साथ ही एमएसएमई और समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना हेतु चार लाख रुपये का अनुदान और ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाई।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), गिरीश चंद्र यादव, सांसद संत कबीर नगर, प्रवीण कुमार निषाद, विधान परिषद सदस्य, हरिओम पांडे, विधान परिषद सदस्य, ध्रुव कुमार त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)