होम Shahjahanpur News: श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथशिक्षा Alert Star Digital Team Aug 16, 2026 08:31 PM

Shahjahanpur News: श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय उप प्रबंधक मनोज सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया l

Shahjahanpur News: श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय  उप प्रबंधक  मनोज सक्सेना  ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया l

विद्यालय के उप प्रबंधक मनोज सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बताया कि प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। महात्मा गाँधी में के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने काफी हद तक अहिंसक प्रतिरोध और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश भारत को धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया, जिसमें भारत और पाकिस्तान का उदय हुआ। विभाजन के बाद दोनों देशों में हिंसक दंगे भड़क गए और सांप्रदायिक हिंसा की अनेक घटनाएं हुईं। विभाजन के कारण मनुष्य जाति के इतिहास में इतनी ज्यादा संख्या में लोगों का विस्थापन जितना कभी नहीं हुआ। यह संख्या तकरीबन 1.45 करोड़ थी। भारत की जनगणना 1951 के अनुसार विभाजन के एकदम बाद 72,26,000 मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान गये और 72,49,000 हिन्दू और सिख पाकिस्तान छोड़कर भारत आए।

विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शुभा गौतम ने अमर शहीदों  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां कि देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान कर देने वाले शहीदों का बलिदान ही जीवन में देश की सेवा के लिए प्रेरित करता है। हम देश पर समर्पित हो जाने वाले अमर शहीदों के जीवन को आत्मसात कर जीवन जीए तो हमारा देश अखंड होगाl

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की  प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन चितवन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में बबिता, इंद्रमोहिनी , अर्पणा कुमारी, आरती श्रीवास्तव, चितवन गुप्ता, मनुज शर्मा, कुंजबिहारी, श्यामलता, सुमन, रजनी, रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)