होम Shahjahanpur : श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में धूम धाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में 2 अक्तूबर को महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई गयी I
शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में 2 अक्तूबर को महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई गयी I विद्यालय उप-प्रबंधक मनोज सक्सेना ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया एवं महात्मा गाँधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला साथ ही बच्चों को सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
उप प्रबंधक ने कहा आज 2 अक्टूबर का दिन हमारे देश के लिए बहुत खास है। आज के दिन भारत मां को दो महान सपूत मिले थे—महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री। दोनों ही लोग महान स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई।
वहीँ भारत रत्न शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और उन्होंने "जय जवान, जय किसान" का प्रसिद्ध नारा दिया था। उनका जीवन सादगी और ईमानदारी की एक अनूठी मिसाल था।
दोनों महान विभूतियों से हम सभी को सीख लेनी चाहिए और सत्य और अहिंसा के रास्ते पर बहुत ही सादगी से चलना चाहिए।
भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की छात्राओं द्वारा मनमोहक गायन प्रस्तुति की गयी I बच्चों द्वारा। बहुत से संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई ,जिसने भी सभी का मन मोह लिया I
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शुभा गौतम जी ने बच्चों को महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की महानता व कर्मठता पर आधारित उनके जीवन के किस्से सुना कर नैतिक शिक्षा दीI

कार्यक्रम का संचालन चितवन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बबिता, इंद्रमोहिनी , अर्पणा कुमारी, आरती श्रीवास्तव, चितवन गुप्ता, मनुज शर्मा, श्यामलता, रामदेवी, सुमन, रजनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।